Skip to main content Skip to navigation
गोपनीयता नीति
भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण लिमिटेड — ireda.in

सामान्य नीति एवं व्यक्तिगत जानकारी

इरेडा इस वेबसाइट पर आने वाले प्रत्येक आगंतुक की गोपनीयता का सम्मान करता है तथा अपनी वेबसाइट (अर्थात् https://www.ireda.in) के आगंतुकों के विश्वास एवं भरोसे को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सामान्यतः यह वेबसाइट इस पर आने वाले उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी एकत्र नहीं करती है। कोई भी व्यक्ति बिना अपनी व्यक्तिगत जानकारी प्रकट किए सामान्य रूप से इस वेबसाइट का उपयोग कर सकता है, जब तक कि वह स्वयं ऐसी जानकारी प्रदान करने का विकल्प न चुने। इरेडा किसी भी परिस्थिति में किसी भी उपयोगकर्ता की व्यक्तिगत जानकारी को किसी व्यक्ति, एजेंसी अथवा संगठन को न तो बेचेगा, न किराए पर देगा, न प्रकाशित करेगा और न ही साझा करेगा।

डेटा सुरक्षा

यद्यपि इरेडा उपयोगकर्ताओं को आश्वस्त करता है कि वह उनकी जानकारी की सुरक्षा के लिए सभी उचित उपाय करेगा, तथापि उपयोगकर्ताओं को यह ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी डेटा को दुर्भावनापूर्ण हमलों या सुरक्षा उल्लंघनों से पूर्णतः सुरक्षित रखना संभव नहीं है तथा कोई भी सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः त्रुटिरहित नहीं होती। इसलिए उपयोगकर्ताओं को यह समझना चाहिए कि उनकी व्यक्तिगत जानकारी का प्रेषण सदैव उनके स्वयं के जोखिम पर होता है। उपयोगकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे किसी भी संवेदनशील जानकारी का अनावश्यक खुलासा न करें तथा अपनी सुरक्षा के हित में वेबसाइट पर प्रस्तुत की जाने वाली जानकारी की सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानी बरतें।

लागू कानून एवं अधिकार-क्षेत्र

सभी उपयोगकर्ताओं से अनुरोध है कि वे ध्यान दें कि उनकी जानकारी किसी भी देश अथवा स्थान से प्राप्त हुई हो, इस वेबसाइट के उपयोग पर भारत के प्रचलित कानून लागू होंगे तथा इससे संबंधित मामलों में केवल नई दिल्ली स्थित न्यायालयों का विशेष अधिकार-क्षेत्र होगा।

इरेडा आपकी जानकारी कब संसाधित कर सकता है

इरेडा निम्नलिखित परिस्थितियों में उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी का संसाधन कर सकता है:

  • जब भी उपयोगकर्ता इरेडा की सेवाओं का उपयोग करता है
  • जब यह संसाधन इरेडा के वैध हितों के लिए आवश्यक हो तथा उपयोगकर्ता के अधिकारों का उल्लंघन न करता हो
  • भुगतान प्रक्रिया से संबंधित उद्देश्यों के लिए
  • देश के प्रचलित कानूनों का पालन करने के लिए

यदि इरेडा को यह उचित रूप से आवश्यक प्रतीत होता है कि किसी लागू कानून, विनियम, न्यायिक प्रक्रिया, न्यायालय के आदेश, वैधानिक लेखा-परीक्षा, सरकारी अनुरोध का पालन किया जाए अथवा किसी संभावित हानि से सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, तो इरेडा उपयोगकर्ता की व्यक्तिगत जानकारी, उपयोग संबंधी डेटा, संदेश संबंधी डेटा तथा अन्य आवश्यक जानकारी का प्रकटीकरण कर सकता है।

इस वेबसाइट का नियंत्रक

इस वेबसाइट का अधिकृत नियंत्रक भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण लिमिटेड (इरेडा) है, जिसका पंजीकृत कार्यालय इंडिया हैबिटेट सेंटर, ईस्ट कोर्ट, कोर-4ए, प्रथम तल, लोदी रोड, नई दिल्ली – 110003 में स्थित है। इस वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी केवल जनहित में इरेडा के संबंध में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

सामग्री का उपयोग

उपयोगकर्ता www.ireda.in पर उपलब्ध जानकारी अथवा सामग्री का उपयोग केवल व्यक्तिगत एवं गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए देख या डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री का अनधिकृत अथवा अवैध उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है।

ट्रैफिक एवं आईपी ट्रैकिंग

इरेडा इस वेबसाइट पर आने वाले उपयोगकर्ताओं के डोमेन नाम, आईपी पते तथा ब्राउज़र के प्रकार का रिकॉर्ड रख सकता है। इस जानकारी का उपयोग समेकित ट्रैफिक पैटर्न के विश्लेषण तथा आंतरिक लेखा-परीक्षा रिपोर्ट तैयार करने के लिए किया जा सकता है। यह जानकारी किसी भी व्यक्तिगत जानकारी से संबद्ध नहीं होती तथा इसे किसी भी व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं किया जाता है।

तृतीय पक्ष लिंक

इस वेबसाइट पर ऐसे कुछ लिंक हो सकते हैं जो तृतीय पक्ष द्वारा संचालित सर्वरों पर ले जाते हैं, जिन पर इरेडा का कोई नियंत्रण नहीं है। ऐसे तृतीय पक्ष सर्वरों पर उपलब्ध सामग्री के लिए इरेडा किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करता है।

सोशल मीडिया

इरेडा का वेब पोर्टल आम जनता की सुविधा हेतु जानकारी एवं वीडियो साझा करने के लिए Facebook, YouTube तथा Twitter आदि जैसे सोशल मीडिया मंचों का उपयोग कर सकता है। इन मंचों का उपयोग करते समय यदि किसी प्रकार की त्रुटि, असुविधा अथवा संबंधित सोशल मीडिया मंचों/एजेंसियों द्वारा कोई आपत्ति उत्पन्न होती है, तो उसके लिए इरेडा किसी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करेगा।

हाइपरलिंकिंग नीति

इरेडा की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी व्यक्ति को इस वेबसाइट के किसी भी पृष्ठ को किसी अन्य वेबसाइट से लिंक (हाइपरलिंक) करने की अनुमति नहीं है। इसी प्रकार किसी भी ऐप, ब्लॉग अथवा सोशल मीडिया पेज को इरेडा की वेबसाइट या उसके किसी भी पृष्ठ से हाइपरलिंक करने की अनुमति भी नहीं है।

दायित्व की सीमा

इस वेबसाइट का उपयोग करके उपयोगकर्ता इस बात से सहमत होता है कि वेबसाइट के उपयोग अथवा उपयोग करने में असमर्थता, वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री अथवा उससे जुड़े किसी भी लिंक के कारण होने वाली किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हानि के लिए इरेडा उत्तरदायी नहीं होगा। वेबसाइट का उपयोग तथा उससे संबंधित सभी मामलों पर भारत के प्रचलित कानून लागू होंगे तथा उपयोगकर्ता दिल्ली/नई दिल्ली के न्यायालयों के विशेष अधिकार-क्षेत्र को स्वीकार करता है।

कुकीज़

इरेडा की वेबसाइट उपयोगकर्ताओं को हिंदी एवं अंग्रेज़ी के बीच चयन करने अथवा अन्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए कुकीज़ का उपयोग कर सकती है। इनका उपयोग केवल उपयोगकर्ता के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है, न कि किसी व्यक्तिगत जानकारी के संग्रह के लिए। इस वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री का कॉपीराइट पूर्णतः इरेडा के पास सुरक्षित है। इस वेबसाइट तक पहुँच प्राप्त करने से उपयोगकर्ता को इसकी सामग्री का पुनरुत्पादन, प्रसारण, संग्रहण अथवा किसी भी रूप में प्रसार करने का कोई अधिकार प्राप्त नहीं होता है।

गोपनीयता नीति में संशोधन

इरेडा समय-समय पर अपनी प्रबंधन नीतियों अथवा भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपनी गोपनीयता नीति में परिवर्तन अथवा संशोधन करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।